High Lights

StarBuzz Online - Toronto
Showing posts with label हिन्दी बज़(Hindi Buzz). Show all posts
Showing posts with label हिन्दी बज़(Hindi Buzz). Show all posts

Friday, January 10, 2014

भाषा सीमाओं में और सीमाओं से परे - एक विचार

MEENA CHOPRA"किसी भी भाषा की अंतरआत्मा की पहचान उसकी साहित्यिक क्षमताओं से होती है। सोचना यह है कि यह साहित्यिक क्षमताएं क्या हैं? ये कहाँ से उभरती हैं? कोई  भी गद्य एवं पद्य की रचना जिसमे उच्च श्रेणी की कलात्मक योग्यता का आभास या प्रदर्शन हो वही उस भाषा का समाज में एक स्थान और स्तर स्थापित करता है जो निश्चल हो जाता है। 

भाषा और संस्कृति सामन्य जीवन  का एक आधारभूत तथ्य तो है, लेकिन जीवन की वह गहराई, वह बिंदु, जहाँ से साहित्यिक एवं सभी प्रकार की कलात्मक कल्पनाओं का जन्म होता  है, वह मन मंदिर के गर्भगृह या अचेतन अवस्था में  है, जो जीवन की सभी किसम की विभिन्नताओं की केंद्र-भूमि भी  है, जहाँ अनेकता को  एकता  का  स्वरूप मिलाता  है। तो क्या हिंदी और विभिन्न भाषाओं और उन भाषाओँ का प्रचार करने वाली साहित्यिक संस्थाओं का सबसे पहला दायित्व यह नहीं हो जाता कि वे व्यक्ति-विशेष में उस कलात्मकता को इस प्रकार जाग्रित और बरक़रार करने में सहायक हों कि जिससे वह व्यक्ति-परक हो सके, और उसका प्रभाव समकालीन साहित्य में उभर कर छलके।  प्रवास में पनपते साहित्य के लिए तो यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्यों कि प्रवास, परिवर्तन और परिवर्तनशील समय के प्रति और भी अधिक संवेदक है और इस कारण यह साहित्य में नयापन लाने का एक अनुकूल अवसर भी प्रदान कर सकता है| इस सबके बीच भाषा के प्रचार और प्रसार की क्रिया में यह ज़रूरी है कि भाषा की रूह को जीवित रक्खा जाये यानी की उसकी साहित्यिक क्षमताएं जो कलात्मक योग्यता पर निर्भर हैं, उनमे एक निरंतर गतिशीलता बनी रहे जो उन्हें विकास की ओर ले जाये। 

Sunday, December 29, 2013

फ़ारुख़ शेख़ हिन्दी सिनेमा के एक संवेदनशील कलाकार - By Tejendra Sharma

StarBuzzOnline.com

Sunday, December 1, 2013

पुस्तकायन : अपने लिए जगह

पुस्तकायन : अपने लिए जगह: Jansatta
जनसत्ता 01 दिसंबर, 2013 : रचना ध्वनि है, वैक्यूम के बाहर एक स्पेस की तलाश करती। यह स्पेस काल के अनंत का स्पेस है, जिसमें अगणित स्मृतियां हैं और है अनंत कामनाओं का जंगल। इस अरण्य का स्थायी निवासी कवि है, जो बुनता है ऐसी चादर कि शेर अपनी राह यह जान कर पकड़ लेता है कि उसके रास्ते कहीं नहीं आता धुनक...। यह कथा है- असंभव को संभव करती शब्दों की कथा, जो समाज और संस्कृति को जिस दिशा में चाहे, उस दिशा में अग्रसर कर दे। आखिर सपने हम शब्दों में देखते हैं और उनकी तामीर भी शब्दों में ही करते हैं- शब्द ही वे खोखल हैं, जिनमें स्मृतियां बसती हैं। स्मृति ही हमारी पहचान भी है और आगत का

Wednesday, November 13, 2013

ग़ज़ल की जानकारी

ग़ज़ल को लेकर मैं बहुत संवेदनशील हूं । जब भी अखबार में कोई रचना पढ़ने को मिलती है जिसे ग़ज़ल नाम दिया होता है जबकि वो ग़ज़ल के नियमों के अनुसार सही नहीं होती तब मैं संपादक जी से ये कहने से खुद को रोक नहीं पाता की आपका चयन सही नहीं है । और इस बात से वो नाराज़ भी हो जाते हैं ।
फेसबुक पर कई ग्रुपस में कुछ लोगों की रचना पसंद आती है मगर उनको कई बार ग़ज़ल के नियम बाहर मीटर आदि के बारे जानकारी नहीं होती है... । वे नहीं जानते कि कैसे किसी से ग़ज़ल कहना सीखा जाये । आज यहां उन मित्रों के लिये कुछ किताबों की जानकारी देना चाहता हूं ।
१ ग़ज़ल और ग़ज़ल की तकनीक ( लेखक रामप्रसाद शर्मा महरिष )
प्रकाशक : जवाहर पबलिशरस १५ डी डी ए मारकेट बेर सराय , निकट जे एन यू ओलड कैमपस , दिल्ली  ( बहुत ही विदवान हैं लिखने वाले व इस में सभी जानकारी है )
२ ग़ज़ल निर्देशिका ( ये भी आर पी शर्मा जी की किताब है ,इसमें शुरूआत की जानकारी ही है । आप इस से भी सीख सकते हैं ।
प्रकाशक : तारिका प्रकाशन , अमबाला छावनी हरियाणा ।
३ जिनको ग़ज़ल कहनी है मगर भाषा हिंदी है , उनके लिये मेरे मित्र विपिन सुनेजा जी की किताब सरल तरीके से समझाती है ।
बात ग़ज़ल की ( किताब का नाम ) प्रकाशक : नवशिला प्रकाशन , नांगलोई , दिल्ली 


-Lok Setia


StarBuzzOnline.com


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Twitter

Creating Unity, Cutting Across Communities